जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाने का युवती ने आरोप लगाया है। आरोप है कि इस बीच युवती एक बार गर्भवती हो गई। गर्भवती होने के छह माह बाद युवक ने दवाई दिलाकर युवती का गर्भपात करा दिया। जब आरोपी ने परिवार वालों के राजी न होने की बात कहकर युवती से शादी करने से इंकार कर दिया। तब युवती ने पुलिस की शरण ली और शिकायत दी। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बदलापुर कोतवाली पुलिस से लिखित शिकायत करते हुए बताया कि तीन वर्ष पूर्व से उसकी प्रेम प्रसंग हिम्मतपुर गांव निवासी सचिन यादव पुत्र अमर बहादुर यादव से चल रहीं है। युवक ने पीड़िता से प्यार करने की बात कहकर शादी का वादा किया था। वह युवक के झांसे में गई। इसी बीच युवक ने पीड़िता के साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया। आरोप है कि युवती एक बार गर्भवती हो गई। गर्भवती होने के छह माह बाद युवक ने शादी का झांसा देकर दवाई दिलाकर युवती का गर्भपात करा दिया। हर बार आरोपी यही कहता रहा कि कुछ दिन रुककर शादी करेगा। मगर बाद में उसने शादी से इंकार कर दिया। पुलिस पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल मे जुटी है।
― Advertisement ―
भीषण आग से किसानों की मेहनत राख: जौनपुर में 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक
जौनपुर: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार के समीप सोमवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की महीनों की मेहनत को पल भर...
Jaunpur Dhara News : शादी का झांसा देकर तीन साल तक बनाता रहा संबंध, फिर शादी से किया इनकार



