जौनपुर धारा, जौनपुर। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.विशाल सिंह ने लिखित व्यावसायिक सांख्यिकीय विषय की पुस्तक का विमोचन गुरुवार को कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने किया। यह पुस्तक बी.कॉम.एवं एम.कॉम.के छात्रों के साथ-साथ सांख्यिकीय विषय पढ़ने वाले अन्य छात्रों के लिए लाभकारी होगी। इस अवसर पर उप कुलसचिव अजीत सिंह, तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भौतिकी विभाग के वरिष्ठ प्रो.अमित श्रीवास्तव एवं वाणिज्य विभाग के डॉ.अवनीश कुमार एवं विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रोफेसर मनोज मिश्रा उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
भीषण आग से किसानों की मेहनत राख: जौनपुर में 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक
जौनपुर: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार के समीप सोमवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की महीनों की मेहनत को पल भर...
Jaunpur Dhara News : व्यावसायिक सांख्यिकीय विषय की पुस्तक का विमोचन



