जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर अण्डरपास के पास बीते 21सितंबर की देर शाम बुलेट सवार बदमाशों ने एक रेस्टोरेंट के मालिक के गले से चेन छीन कर फरार चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने कलिजरा मोड़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक व्यवसायी नागेंद्र प्रसाद तिवारी से चेन छीनकर फरार चल रहे अभियुक्त अभिषेक विश्वकर्मा पुत्र छोटेलाल विश्वकर्मा निवासी ग्राम मोहब्बद थाना तेजी बाजार को कलिजरा मोड़ से शनिवार को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से छीनी गई चेन को बेचकर प्राप्त 6200रुपये नक़दी बरामद हुआ। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधि कार्रवाई की जा रही है।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
Jaunpur Dhara News : व्यवसायी से लूट का अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से नगद बरामद



