― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : वेतन बहाली को लेकर अवर अभियंताओं ने किया...

Jaunpur Dhara News : वेतन बहाली को लेकर अवर अभियंताओं ने किया ध्यानाकर्षण कार्यक्रम

जौनपुर धारा, जौनपुर। राज्य विधुत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन शाखा जौनपुर के सदस्यों ने अगस्त, सितम्बर 2024 माह का वेतन रिलीज नहीं करने किये जानों के विरोध में अधीक्षण अभियंता विधुत वितरण मण्डल के समक्ष शांतिपूर्ण तरीके से ध्यानाकर्षण कार्यक्रम किया गया। इस दौरान अवर अभियंता सुरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि बिजनेस प्लान 2023-24 के पूर्ण हुए कार्यों के सापेक्ष 70प्रतिशत से अधिक मापन न होने पर वेतन रोकने का निर्देश दिया गया था जबकि जनपद अवर अभियंताओ पूर्ण हुए कार्यों का 95 प्रति. मापन किया जा चुका है। इसके बावजूद वेतन रोका गया है। जिसके कारण जीनव पार्जन में काफी समस्याएं आ रहीं है। उक्त ध्यानाकर्षण कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष बिपिन गुप्ता, जनपद सचिव अभिषेक केसरवानी, जनपद संगठन सचिव कृपाशंक पटेल, सदस्य धर्मेंद मौर्य, अविनाश यादव, नीरज कुमार, संदीप सरोज, गुलाबचंद, एवं अन्य सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Share Now...