जौनपुर धारा, जौनपुर। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के सहोदरपुर सब स्टेशन पर सैकड़ो की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। जहाँ से 38गावों की बिजली सप्लाई हो रही है, लगभग आज 4 दिनो से एक घंटे भी बिजली नही मिल रही है, लोग शिकायत करते करते थक गए है। क्षेत्र वासियों का धैर्य टूट गया। लगभग सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा होकर घरना प्रदर्शन करने को बिवश हो गये। लोगों ने जेई व एसडीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस सम्बंध में हीलाली ग्राम प्रधान आजाद सिंह ने बताया कि अगर विभाग की तरफ से समुचित व्यवस्था नहीं किया गया तो स्थिति और गड़बड़ हो सकती है। इतना भीषण गर्मी में इंसान, पशु-पक्षी, जानवर सभी परेशान हैं, जहां व्यापारीगणों को व्यवसाय करने में समस्या हो रही है। वही किसानों के खेती का सबसे भारी नुकशान हो रहा है, धरना प्रदर्शन में मरगूपुर ग्राम प्रधान अम्बरीष सिंह, हिलाली ग्राम प्रधान आजाद सिंह, जितेन्द्र शुक्ला, अरबिन्द सिंह, रोहित यादव, शुभम सिंह, अन्नू, चंचल सिंह, शाहिल शेख, शक्ति सिंह, धीरज सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
Jaunpur Dhara News : विद्युत विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन



