― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : विद्यालयों में सर प्लस शिक्षकों का नहीं किया...

Jaunpur Dhara News : विद्यालयों में सर प्लस शिक्षकों का नहीं किया गया समायोजन

  • करंजाकला विकासखण्ड के प्राथमिक विद्यालयो मे सबसे अधिक मामले

जौनपुर धारा,जौनपुर। विकासखण्ड करंजाकला में सर प्लस शिक्षकों की सूची में गड़बड़ी मिली है। दर्जनभर से अधिक सर प्लस शिक्षकों का समायोजन नहीं किया गया। इस तरह कई शिक्षक छात्र संख्या कम होने के बावजूद विद्यालय में जमे हैं। विकासखण्ड करंजाकला में प्राथमिक विद्यालय मे सर प्लस सूची में गड़बड़ी प्रकाश में आई है। कई विद्यालयों में सर प्लस शिक्षक जमे पड़े हैं, पढ़ने के लिए छात्र नहीं है और उनका अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालय में समायोजन नहीं हुआ। जिसे लेकर शिक्षकों ने नाम न छापने के शर्त पर बताया कि यह अधिकारियों के रहमों करम पर जमे हैं। बता दें कि ऐसा ही मामला समसपुर गांव की प्राथमिक विद्यालय का है। जहां 30जून तक छात्र संख्या 45दिखाई गई है, जबकि वहां तीन शिक्षक समय काट रहे है। जबकि इतने कम संख्या पर दो शिक्षक की रहना चाहिए। 70 से अधिक शिक्षकों पर छात्र तीन शिक्षक होने चाहिए और सर प्लस सूची में ऐसे शिक्षकों का नाम संख्या छुपाई जा रही। हालांकि कई ऐसे विद्यालय हैं जहां छात्र संख्या अधिक है, शिक्षक कम है। लेकिन वहां सर प्लस शिक्षकों का समायोजन नहीं किया जा रहा है। सरप्लस शिक्षकों के समायोजन के लिए बेसिक शिक्षा निदेशालय से गाइडलाइन भी जारी की गई। लेकिन उसकी आवेला की गई। सरप्लस शिक्षकों को समायोजन के लिए कई ाfशक्षक नेताओं ने भी शिकायत की है। लेकिन विभाग इस पर कोई कार्रवाई नहीं किया। इस बारे में खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार यादव से संपर्क किया गया फोन नहीं उठाये।

Share Now...