जौनपुर धारा,जौनपुर। दिव्यांग जन कल्याण क्षेत्र में विशिष्ट एवं सराहनीय योगदान के लिए रेजोनेंस प्रयागराज के निदेशक संजय सिंह, आगरा के व्यवसायी, सामाजिक कार्यकर्ता राज कुमार सिंह चाहर व भारतीय वायुसेना के वारंट आफिसर उमाकांत तिवारी को सामाजिक व रचनात्मक ‘सृजन संस्था’ ने सम्मानित किया है। शुक्रवार को संस्था के कैलाश चौक, सुंगुलपुर कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में तीनों लोगों को संस्था के निदेशक डॉ.संजय मिश्र ने स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने दिव्यांग जन की सेवा में उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए आभार जताया। इस मौके पर सृजन विशेष विद्यालय के सभी 67 विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस वितरित किया गया। कार्यक्रम में न्यूरो रोग विशेषज्ञ डॉ.डीके सिंह व संयोजक बृज मोहन यादव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ.ललित कुमार, ऋषभ उपाध्याय, सरिता जैसवार, अनामिका सिंह, सोनी यादव, सुमन देवी, पूजा मिश्रा, मीना जायसवाल, सीमा मिश्रा, अखिलेश यादव, राखी श्रीवास्तव ने अहम भूमिका निभाई।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
Jaunpur Dhara News : वायुसेना के वारंट आफिसर उमाकांत तिवारी हुए सम्मानित



