― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  लाइनमैन की हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

Jaunpur Dhara News :  लाइनमैन की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत

  • सुरक्षा उपायों पर उठे सवाल का विभाग के पास नहीं है जवाब

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार में मंगलवार की सुबह बिजली की मरम्मत कर रहे 32वर्षीय संविदा लाइनमैन सतीश कश्यप की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मखमेलपुर गांव निवासी सतीश सुबह 10:30 बजे के करीब बिजली ठीक करने गए थे, जब यह हादसा हुआ।

घटना के तुरंत बाद, सतीश की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। इटौरी बाजार की बिजली आपूर्ति सराय ख्वाजा(देवकली) विद्युत उपकेंद्र से होती थी, लेकिन हाल ही में इसे सोंगर विद्युत उपकेंद्र से जोड़ दिया गया था। माना जा रहा है कि सतीश ने मरम्मत कार्य के लिए शटडाउन लिया होगा,लेकिन किसी ने बिजली आपूर्ति चालू कर दी, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सतीश कश्यप की मौत के बाद, सरायख्वाजा (देवकली) विद्युत उपकेंद्र के जेई अब्बास अली ने घटना को संदेहास्पद बताया है। उन्होंने कहा कि सतीश को इटौरी बाजार के ट्रांसफार्मर पोल पर बिजली ठीक करने के लिए किसने बुलाया, इस बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं है। सरकारी लाइनमैन का मोबाइल बन्द होने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है और घटना की पूरी जानकारी सामने नहीं आ रही है। इसके अलावा, यह भी स्पष्ट नहीं है कि शटडाउन के बावजूद बिजली आपूर्ति कैसे चालू हो गई। सतीश कश्यप को संविदा पर हाल ही में काम पर रखा गया था और वह 2023में धरना प्रदर्शन के चलते बर्खास्त कर दिए गए थे। उनकी मौत ने संविदा कर्मचारियों की सुरक्षा और कार्यस्थल पर सुरक्षित माहौल की आवश्यकता को उजागर किया है। इस घटना से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश और चिंता पैदा हो गई है,और वे बिजली विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं। इस घटना की विस्तृत जांच की जा रही है और सभी संबंधित पक्षों से पूछताछ की जाएगी ताकि सच्चाई सामने आ सके। सतीश कश्यप की पत्नी और चार छोटे बच्चों के परिवार पर इस हादसे का गहरा असर पड़ा है और क्षेत्र के लोग भी दुखी हैं। यह हादसा बिजली विभाग के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि मरम्मत के दौरान सुरक्षा उपायों का कड़ाई से पालन किया जाए और संविदा कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Jaunpur Dhara News : लाइनमैन की मौके मौत होने से पूरा इटौरी बाजार बंद रहा

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार में मंगलवार की सुबह बिजली की मरम्मत कर रहे 32वर्षीय संविदा लाइनमैन सतीश कश्यप की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। जिसको लेकर सभी इटौरी बाजार के लोगो ने शोक व्यक्त करके सभी दुकाने बंद कर दिए थे। बाजार के लोगो का कहना है कि यह बहुत ही दर्दनाक मौत से सभी लोगो का दिल दहल उठा।

Share Now...