― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्रचार...

Jaunpur Dhara News :  राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्रचार वाहन रवाना

जौनपुर धारा, जौनपपुर। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल निर्देशन में 14 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित किया जायेगा है। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु एवं व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु मोबाईल वैन को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय/सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रशांत कुमार सिंह द्वारा  न्यायालय परिसर में हरी झण्डी दिखाकर विभिन्न तहसीलों के लिये रवाना किया गया। प्रचार वाहन द्वारा तहसीलों व अन्य विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय लोक अदालत के सम्बन्ध में व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनता को जागरूक किया जायेगा। वाहन में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी पम्पलेट सहित विधिक साक्षरता सम्बन्धित बुकलेट सामग्रियां वितरित की जायेगी।

Share Now...