जौनपुर धारा,खुटहन। रामनगर बाजार में एक ही रात चोरों ने सात गुमटियां तोड़ नकदी सहित हजारों का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी दूसरे दिन सुबह होने पर पीड़ितों ने थाने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। रावतपुर गांव निवासी बहादुर निषाद की गुमटी में संचालित जूता चप्पल की दुकान का पल्ला उखाड़ चोर डेढ़ हजार नकदी उठा ले गए। इसी गांव के लालता प्रसाद यादव की गुमटी से एक हजार चार सौ, अच्छेलाल रजक की कपड़ा प्रेश की दुकान से ढाई सौ, रमनीपुर गांव निवासी हंसराज की सिलाई की दुकान, रामनगर के विनोद गुप्ता की सब्जी की दुकान, बीबीपुर गांव के सजनू के अण्डे की दुकान तथा रामभुवन शर्मा के नाई की गिमटी का पल्ला उखाड़ भीतर रखा सामान उठा ले गए चोर। एक ही रात हुई सात चोरियों से बाजार के दुकानदारों में भय का माहौल है।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
Jaunpur Dhara News : रामनगर बाजार में सात गुमटियां तोड़ नकदी सहित हजारों की चोरी



