― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  राइस मिल में लटकता मिला संचालक का शव

Jaunpur Dhara News :  राइस मिल में लटकता मिला संचालक का शव

जौनपुर धारा, सिकरारा। गुलजारगंज बाजार स्थित एक राइस मिल में गुरुवार को मिल के संचालक का शव पंखे पर रस्सी के सहारे लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि मिल संचालक ने कर्ज के चलते आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। टेकारी (डिहिया) गांव निवासी राकेश सिंह (50)का घर से महज पांच सौ मीटर दूर गुलजारगंज बाजार में राइस मिल है। परिजनो ने बताया कि बुधवार को रोज की तरह रात में भोजन करने के बाद राकेश अपने राइस मिल पर चले गए। सुबह जब वे घर नही आए तो परिवार के लोग गुरुवार को सुबह लगभग नौ बजे उक्त राइस मिल पर पहुंच गए। देखा कि मिल के मुख्य द्वार पर लगा सटर आधा खुला था। अंदर जाकर देखा तो पंखे पर रस्सी के सहारे उनका शव लटक रहा था। बाजार वासियों के सहयोग से परिजन शव नीचे उतारकर सूचना पुलिस को दिया। परिजनों ने आशंका जता रहे है कि कही कर्ज के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। बताया कि वे कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। परिजनो ने बताया कि तगादा करने वाले लगातार कर्ज वापसी का दबाव बना रहे थे। जिसके चलते यह कदम उठाने को वे मजबूर हो गए होगे। घटना की सूचना मिलने पर मृतक की पत्नी पूर्णिमा सिंह व घर के अन्य सदस्य रोते बिलखते मौके पर पहुँच गए। मृतक के दो बेटी एक बेटा है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। जबकि छोटी बेटी कानपुर में पढ़ाई कर रही है, जबकि बेटा आकाश सिंह लखनऊ में पढ़ाई कर रहा है। पिता के मौत की सूचना पर घर आने के लिए निकल गया। मृतक के छोटे भाई राजेश सिंह की सूचना पर थाने के उपनिरीक्षक दद्दन सिंह मयफोर्स मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर थाने लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए है। परिजनो में कोहराम मचा हुआ है।

Share Now...