जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल िवश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के क्रांतिकारी महामंत्री रमेश यादव को अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने अटेवा वाराणसी मण्डल का उपाध्यक्ष मनोनीत किया। वाराणसी मण्डल के सभी अटेवियन्स ने प्रदेश नेतृत्व के इस निर्णय का स्वागत किया। मण्डल अध्यक्ष वाराणसी मार्कण्डेय यादव जिलाध्यक्ष अटेवा वाराणसी चन्द्र प्रकाश गुप्त महामंत्री वाराणसी विनोद यादव, जिलाध्यक्ष गाज़ीपुर सरफ़राज़ खान, महामंत्री मानवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष अटेवा चंदौली देवेन्द्र प्रताप आदि पदाधिकारियों ने दूरभाष के माध्यम से बधाई दी। अटेवा जौनपुर से जिलाध्यक्ष चन्दन सिंह, महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव, जिलाध्यक्ष महिला विंग डॉ.यामिनी सिंह, जिला कैडर प्रभारी टीएन यादव, जिला आईटी सेल प्रभारी संदीप चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष नन्दलाल पुष्पक, विनय वर्मा, अरविन्द यादव, सुबास सरोज, संदीप यादव, अरबिन्द यादव, डॉ.राजेश उपाध्याय, प्रो.श्याम सुंदर उपाध्याय, शान्त सिंह, ब्रह्मशील यादव आदि ने रमेश यादव से मुलाक़ात कर उन्हें मण्डल उपाध्यक्ष बनने की बधाई दी एवं उनके नेतृत्व में पेंशन आंदोलन को निरंतर गतिमान रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त किया।
― Advertisement ―
योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद : दिनेश टंडन
जौनपुर। लायन्स क्लब मेन द्वारा 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत योग शिविर का आयोजन माया लान मछरहट्टा में आयोजित किया गया। जिसमे प्रशिक्षक...
Jaunpur Dhara News : रमेश यादव बने अटेवा के मण्डल उपाध्यक्ष
