Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए...

Jaunpur Dhara News : रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुई उर्वशी सिंह

जौनपुर धारा, जौनपुर। रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट अध्यक्ष उर्वशी सिंह को भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या नगरी में रामकृष्ण सेवा फाउण्डेशन और मेजर ध्यानचंद खेल उत्थान समिति के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 28राज्यों के साथ उत्तर प्रदेश के 75जिलों से रक्तदानी उपस्थित रहे। जिसमें दो दिन के कार्यक्रम में ब्लड डोनेशन के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निखिल कुमार पूर्व राज्यपाल केरल और नागालैण्ड अशोक ध्यानचंद हाकी के पूर्व विश्व विजेता ऑलंपियन अर्जुन अवार्डी, डॉ.अंजू सिंह अधिवक्ता श्वेता राज सिंह के हाथो से सम्मानित किया गया। उर्वशी सिंह ने कहा कि संस्थान के अध्यक्ष आकाश गुप्ता का बहुत आभार जो इतने बड़े स्तर पर कार्यक्रम करके देश के कोने-कोने से लोगों को उनके कार्यों को देखते हुए इतने बड़े सम्मान समारोह का आयोजन किया। उर्वशी सिंह को ब्लड के क्षेत्र में पहले भी बहुत सारे सम्मान से सम्मानित किया गया। जान बचाने वाली महिला उर्वशी सिंह का अपने भाई की हादसे में मौत के बाद अब जान बचाना है। मिशन छोटे शहर में रहकर कश्मीर से कन्याकुमारी तक दौड़ाई ब्लड लाइन खून बर्बाद होने से रोका। राष्ट्रीय रक्त सेवा सम्मान से सम्मानित होने पर परिवार के साथ ट्रस्ट परिवार के लोगों ने बधाई दिया।