जौनपुर धारा,जौनपुर। राहुल गांधी को अनुराग ठाकुर द्वारा अपमानित करने के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी के युथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप सोनकर और एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने अनुराग ठाकुर का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कहा कि भाजपा सरकार के सांसद अहंकार में डूब कर संसद की मर्यादा का पालन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा भाजपा सरकार एससी, ओबीसी विरोधी है और वो जातीय जनगणना के मुद्दों से ध्यान हटाकर जनता को गुमराह कर रही है। पेपर लीक और बेरोजगारी पर बहस की जगह व्यर्थ मुद्दो पर संसद का कीमती समय गंवा रही है। इस अवसर पर शहर उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, अमित मिश्रा, अमन सिन्हा, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष पवनेश यादव, पुष्पेंद्र निषाद, र्एळघ् उपाध्यक्ष आदिल, गौरव मौर्य, देवेश द्विवेदी, अंशुमान तिवारी, अली हैदर, इकबाल समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहें।
― Advertisement ―
जिलाधिकारी ने लिया 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का जायजा
जौनपुर। 11वें अन्तरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर 21 जून को प्रात: 6:00 बजे से शाही किले में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। योग...
Jaunpur Dhara News : यूथ कांग्रेस ने फूंका अनुराग ठाकुर का पुतला
