― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  युवक ने स्कूल प्रबन्धक व पुलिस को खुदकुशी...

Jaunpur Dhara News :  युवक ने स्कूल प्रबन्धक व पुलिस को खुदकुशी का कारण

जौनपुर धारा, जौनपुर। सिंगरामऊ थाने की पुलिस और एक स्कूल के प्रबंधक के शोषण से तंग आकर युवक ने खुदकुशी का प्रयास किया ऐसा मामला प्रकाश में आया है। सूत्रों की माने तो सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम सिरकिना निवासी अंकुश कुमार पुत्र हरीलाल एक स्कूल में ड्राइवर की नौकरी करता था। आरोप लगाया गया है कि स्कूल के संचालक ने शुक्रवार को अंकुश को कमरे में बंद करने के बाद उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किया और पुलिस को सौंप दिया। सिंगरामऊ पुलिस ने उसे दिन भर थाने पर बैठये रखने के बाद शाम को उसे छोड़ दिया। रविवार को स्कूल के प्रबंधक द्वारा उसे पीली नदी के पास बुला रहें थें। जब वह नहीं गया तो फिर उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस भी भला पीछे क्यों रहती उसने भी बहती गंगा में हाथ धो लिया। अंकुश का दस लीटर शराब में चालान कर दिया ऐसा अंकुश के परिवार का आरोप है। पुलिस और स्कूल के प्रबंधक की प्रताड़ना से त्रस्त होकर शुक्रवार को उसने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिससे उसकी दोनों टांगें ट्रेन से कट गई। परिवार के लोग को जानकारी होने पर उसे उठाकर जिला अस्पताल ले आए हैं जहां उसका उपचार चल रहा है। इस सम्बंध में सिंगरामउâ थाने के प्रभारी तरूण कुमार श्रीवास्तव से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि फर्जी मुकदमें में फसाने की बात गलत है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर कारवाई की है।

Share Now...