- कजरी गीतों ने सावन उत्सव को बनाया खास
- महिला मण्डल द्वारा सावन उत्सव पर आयोजित स्नेही मिलन व मेहंदी प्रतियोगिता
जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। कस्बे के गुड़हाई मोहल्ला स्थित नागा बाबा कुटी पर शनिवार देर शाम को सर्ववैश्य समाज महिला मण्डल द्वारा सावन उत्सव धूमधाम से मनाया गया। महिलाएं सावन उत्सव में नृत्य, कजरी गीत व सावन गीतों के साथ ही कई प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रैंप वॉक, नित्य और खेलों में बढ़िया प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरी। महिला मण्डल महिलाएं आकर्षक हरे परिधानों को पहनकर संस्कृति और परंपरा की अनूठी शान दिखी। महिलाओं में अध्यक्ष सुमन जायसवाल, महामंत्री पूजा ऊमरवैश्य, सत्यभामा, प्रिया, स्मिता भोजवाल, आराधना व सुजाता साहू आदि ने बाजे रे बाजे ढोल बाजे… के साथ ही महिलाओं ने कजरी गीत बरसे बदरिया.., पानी लिहले बदर उड़ल जाला…, जैसे गीतों की प्रस्तुतियों पर खूब धमाल मचाया। साथ ही प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर पुरस्कार जीते। इस दौरान आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में पूजा जायसवाल प्रथम, आशा साहू व बीना ऊमरवैश्य द्वितीय तथा आराधना भोजवाल व किरण केसरी तृतीय स्थान रही। समाहरोह में महिला मण्डल कार्यकरिणीय का विस्तार किया गया। जिसमें राधा मोदनवाल, प्रीति कसौधन, कुसुम, उमा केसरी, सुनीता, दिव्या, पूनम, रेनू, सोनी, नीशा व किरन आदि को संगठन में शामिल किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को अध्यक्ष सुमन जायसवाल, महामंत्री पूजा ऊमरवैश्य व कोषाध्यक्ष सत्यभामा ने संयुक्त रूप से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजक सत्यभामा ने ऊमरवैश्य ने आगंतुको के प्रति आभार ज्ञात किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुमन तथा संचालन प्रिया ने किया। इस अवसर पर संगठन मंत्री कल्पना केशरी, स्मिता भोजवाल, कोमल केसरी, उर्मिला, सुजाता, संगीता, चित्रा, मनीषा, अंजू कसौधन, प्रीति जायसवाल, पूजा, आराधना व पूनम केशरी आदि लोग मौजूद रही।