- जर्जर सड़क मार्ग पर गड्ढे से राहगीर हो रहे चोटिल
जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों को नवरात्रि के पूर्व गड्ढा मुक्त करने का प्रदेश के सभी अधिकारियों को बीते सप्ताह दुरुस्त करने का निर्देश दिया था। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने साफ तौर राज्य के अधिकारियों को प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए थे। लेकिन नगर की अधिकाशं सड़के आज भी गड्ढायुक्त पड़ी हुई है। जानकारी के अनुसार त्योहारों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए 10अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन अभी तक जनपद की सड़के गढ्ढे की चपेट में ही हैं। नवरात्र 2 दिन बीतने के बाद भी आजमगढ़ हाईवे से अलीखानपुर होते हुए शक्तिपीठ शीतला चौकियां जाने वाली सड़क की मरम्मत नहीं हुई। बता दें कि 25 सितम्बर तक सड़को दुरूस्त कराने का निर्देश था जबकि शीतला चौकियां धाम जाने वाले सड़क की मरम्मत अभी नहीं करवाया गया। आजमगढ हाईवे से उतरने के बाद 100मीटर की दूरी पर अलीखानपुर से होकर शीतला चौकियां जाने वाली सड़क खस्ता हाल हो चुकी है। गड्ढे युक्त सड़क में आए दिन राहगीर चोटिल हो रहे हैं। इसी तरह पचहटिया तिराहे पर बाजार की सड़क गड्ढा युक्त है। उसकी भी मरम्मत नहीं करवाया जा सका है। बगल में ही पुजा पंडाल सजाया गया है। लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय राहगीर भी बेहाल है। मदन चौहान, अजय चौहान, बलबीर, हीरा यादव समेत क्षेत्रीय लोगों ने सड़क मरम्मत करवाने की अपील की है।



