जौनपुर धारा, जौनपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग भारत सरकार के विशेष पर्यवेक्षक डॉ.योगेश दूबे ने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया। बैठक में विशेष पर्यवेक्षक द्वारा दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 के अन्तर्गत सभी विभागों में एवं सभी योजनाओं में 04प्रतिशत आरक्षण दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, साथ ही बैठक में प्रतिभाग कर रहे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि को दिव्यांग बच्चों के आवश्यकतानुसार एलिम्को से सहायक उपकरण एवं स्मार्ट फोन दिलाये जाने हेतु अग्रेतर कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला सेवायोजन अधिकारी के प्रतिनिधि से सेवायोजन पोर्टल पर दिव्यांगजन, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों का कितना रजिस्ट्रेशन हुआ है। उसका डाटा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
― Advertisement ―
मुंगराबादशाहपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर: इलाज के लिए उमड़ी भीड़, सैकड़ों मरीजों ने लिया लाभ
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। नगर क्षेत्र में रविवार को आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर में सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने यहां स्वास्थ्य जांच,...
Jaunpur Dhara News : मानवाधिकार आयोग विशेष पर्यवेक्षक ने की समीक्षा बैठक



