जौनपुर धारा,जौनपुर। साहू धर्मशाला प्रांगण में उपस्थित विशाल संत समूह को संबोधित करते हुए बरौनी बिहार से आए जवाहर प्रसाद ने कहा कि बड़े भाग्य मानुष तन पावा का जिक्र सभी धार्मिक स्थानों और शास्त्रों में पढ़ने-सुनने को मिलता है, परन्तु बड़े भाग्य केवल मात्र मानव योनि में जन्म लेने से नहीं बल्कि उस लक्ष्य की पूर्ति से संबंध रखते हैं जिसके लिए यह मनुष्य तन मिला है। उन्होंने निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज के पावन संदेशों को बताते हुए कहा कि यह जन्म बहुत मूल्यवान है लेकिन गफलत की नींद में सोया इंसान इसे यूं ही गवा कर चला जाता है। सतगुरु माता भेदभाव को खत्म करके मिलजुल करके प्रभु का यश करने का उपदेश दे रही हैं। संतों का जन्म परमारथ के लिए होता है। संसार को सुखी करने के लिए संत समागम सत्संग का आयोजन किया जाता है। श्यामलाल साहू (संयोजक) ने आए हुए संगत का आभार धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में निरंकारी सेवा दल के सदस्यों ने भरपूर योगदान दिया। मंच संचालन रमाशंकर(मुखी) ने किया।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
Jaunpur Dhara News : मनुष्य जन्म का परम लक्ष्य ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति



