― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : भारत बंद को लेकर अलर्ट मोड में बदलापुर...

Jaunpur Dhara News : भारत बंद को लेकर अलर्ट मोड में बदलापुर पुलिस

  • प्रमुख स्थानो पर रही फोर्स की तैनाती

जौनपुर धारा,बदलापुर। तहसील क्षेत्र में भारत बंद को लेकर बुधवार सुबह से ही सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। पुलिस व प्रशासन के अफसर अलर्ट मोड पर है। क्षेत्र के अम्बेडकर तिराहा, इंदिरा चौक, श्रीकृष्णा नगर रेलवे स्टेशन आदि प्रमुख स्थानो पर पुलिस बल तैनात किया गया है। बंद को देखते हुए क्षेत्राधिकारी बदलापुर अरविन्द वर्मा सुरक्षा बलों के साथ क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि भारत बंद के समर्थक किसी तरह का उपद्रव न फैला सके इसके लिए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। उत्पात मचाने वाले और तोड़फोड़ करने वाले समर्थकों से पुलिस कड़ाई से निपटगी।

Share Now...