― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Jaunpur Dhara News :  ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा,केराकत। विकासखण्ड मुफ्तीगंज के कम्पोजिट विद्यालय देवकली में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें उच्च प्राथमिक विद्यालयो के कक्षा 6, 7 और 8के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी कन्हैयालाल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास में सहायक है। इस प्रतियोगिता में अनुष्का, गरिमा, आदर्श, पायल और प्रियांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर एसआरजी अखिलेश सिंह, एआरपी विकास कुमार सिंह, रवि प्रताप राहुल, अखिलेश यादव, जयप्रकाश यादव, विद्यालय के स्टाफ धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, मो.शाहिद, कमलेश खटवानी, प्रतिभा, आलोक यादव, विनय पाल, रीना, सविता, कविता, छाया, सुमन, पूनम समेत विकासखण्ड मुफ्तीगंज से आये विभिन्न विद्यालय के शिक्षक एवं बच्चे उपस्थित रहें।

Share Now...