― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : बालक के साथ आप्राकृतिक दुष्कर्म

Jaunpur Dhara News : बालक के साथ आप्राकृतिक दुष्कर्म

  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला 
  • पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की

जौनपुर धारा,जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव में टेन्ट संचालक अधेड़ ने बालक के साथ आप्राकृतिक दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान मारने की धमकी दी। पीड़ित के माता-पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बता दें कि सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव मे करीब 14वर्षीय बालक को पैसे का लालच देकर एक अधेड़ ने बहला-फुसलाकर रेलवे लाइन के किनारे एक सुनसान कमरे में ले गया। जहां उससे अलग-अलग दिन मे  अप्राकृतिक दुष्कर्म किया और बालक को धमकी दिया कि अगर किसी को बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। तीन दिन तक उसे घुमा फिरा कर वह किसी न किसी बहाने बुलाकर उसके साथ आप्राकृतिक दुष्कर्म किया। जब बच्चे की तबीयत खराब होने लगी तो अपने माता-पिता से सच्चाई बता दिया। जिसके बाद उसके माता-पिता ने मामले को लेकर सरायख्वाजा थाने में पहुंचे और नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाऐ व्याप्त है। थाना प्रभारी निरीक्षक राज नारायण चौरसिया ने बताया कि एक बच्चे का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और उसे बहलाकर भुसलाकार उसके साथ आप्राकृतिक दुष्कर्म किया गया। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Share Now...