Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद : दिनेश टंडन

जौनपुर। लायन्स क्लब मेन द्वारा 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत योग शिविर का आयोजन माया लान मछरहट्टा में आयोजित किया गया। जिसमे प्रशिक्षक...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  बाबा धाम के लिये रवाना हुआ बोम कम...

Jaunpur Dhara News :  बाबा धाम के लिये रवाना हुआ बोम कम कांवरिया संघ का जत्था

  • कांवरियों ने धूमधाम से निकाला शोभा यात्रा, बोल बम के नारे से गूंजा नगर

जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी बुधवार को श्रावण मास में भगवान शिव की कावड़ शोभा यात्रा 31जुलाई को बोल बम कांवरिया संघ के नेतृत्व में निकाली गयी। शोभायात्रा में सर्वप्रथम हनुमान घाट स्थित चौरा माता मंदिर पर बोल बम कांवरिया संघ के संरक्षक संतोष सेठ और महासचिव विमल सिंह ने पूजन अर्चना की। इसके पश्चात नारियल फोड़कर यात्रा के शुभारंभ की घोषणा की गई तथा हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया गया। भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा में घोड़ा, डीजे एवं भगवान शिव की भव्य झांकियां, 12ज्योतिर्लिंग के साथ-साथ नगर के विभिन्न स्थानों से आयी हुयी प्रमुख झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सद्भावना पुल, कजगांव पड़ाव, ओलंदगंज, शाही पुल, चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा, सब्जी मण्डी, सुतहट्टी बाजार से होते हुए भण्डारी स्टेशन पर 12:30बजे फरक्का ट्रेन से कांवरियों की रवानगी हुई। कावंरियो की शोभा यात्रा पर महिलाओं ने अपने घरों से पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। जगह-जगह पर समाजसेवी संस्थाओं ने कावंरियो के लिए जलपान की व्यवस्था कराया। संघ के अध्यक्ष ने कहा कि श्रावण मास में पूरा वातावरण भगवान शिव के रंग में रंग जाता है और भगवान शिव कल्याण के देवता हैं। इनके पूजन से राष्ट्र धर्म और समाज का कल्याण होता है। शोभायात्रा में अशोक सेठ, अजय साहू, गौतम सोनी, श्रवण कुमार चौरसिया, सुभाष गर्ग, संजय मोदनवाल, अजय सेठ, संजय जयसवाल, राजन बम, मनोज सोनी, पप्पू चौरसिया, उदय सेठ, कृष्ण सेठ, अनिल गुप्ता, विजय मास्टर, मक्खन मास्टर, आशीष बोस, मनीष सेठ, महेश सेठ, मनोज माहेश्वरी, सौरभ सेठ, रंजीत अग्रहरि, पप्पू अग्रहरि, सुमित बम नेपाली, अनिल औजार वाले, विष्णु गोस्वामी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Share Now...