― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : बरगद के पेड़ से टकराकर बाइक सवार युवक...

Jaunpur Dhara News : बरगद के पेड़ से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बटाऊवीर चौराहा पर मंगलवार की रात्रि लगभग साढ़े दस बजे बरगद के पेड़ से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खुटहन थाना क्षेत्र के कृष्णापुर गांव निवासी 27 वर्षीय हरिशंकर निषाद पुत्र शिवपुजन निषाद मंगलवार की रात्रि अपने चचेरे भाई को रिसीव करने बदलापुर गया था। लौटते समय वह जैसे ही बटाऊवीर चौराहा के पास पहुँचा कि अनियंत्रित होकर चौराहा पर स्थित बरगद के पेड़ से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Share Now...