― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  बक्शा थाना व सर्विलांस की मदद से लूट...

Jaunpur Dhara News :  बक्शा थाना व सर्विलांस की मदद से लूट की घटना का हुआ खुलासा

जौनपुर धारा, बक्शा। स्थानीय थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह व सर्विलांस की मदद से लूट की घटना का शुक्रवार को खुलासा कर दिया। मुख्य अभियुक्त धमेंद्र गौड़ और चोरी का माल खरीदने वाला सोनार सुनील सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके कब्जे से दो सोने की चैन, दो लाकेट, एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। लूट के बरामद किए गए माल का पीड़ित परिवार द्वारा पहचान किया गया। जो पीड़ित परिवार संतुष्ट हैं, इस घटना का मुख्य आरोपी अतुल गौड़ को पहले ही पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, और इस घटना में सम्मिलित अन्य अभियुक्त जो अभी वांछित है मुख्य अभियुक्तों में सामिल अरविंद केवट और सुरेन्द्र गौड़ की गिरफ्तारी शेष है। पुलिस टीम लगातार काम कर रही है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तार जल्द हो जाएगी। गिऱफ्तार अभियुक्त धमेंद्र गौड़ और चोरी का माल खरीदने वाले सोनार सुनील सोनी के खिलाफ समुचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजने की अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। बता दें कि स्थानीय थाना क्षेत्र के चकमिर्जापुर गांव के पास बीते 13 जुलाई की रात्रि एक बजे वाराणसी लखनऊ राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर चढ़ने के दौरान बारात से लौट रही इनोवा कार में बैठी महिलाओं से बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर आभूषण व कुछ नगदी लूट फरार हो गए थे। पीड़ित पक्ष ने रात्रि में ही घटना की जानकारी पुलिस को दी थी।पुलिस अधीक्षक ने घटना की जानकारी लेने के बाद मातहतों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया।

Share Now...