Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  प्रेमिका के पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Jaunpur Dhara News :  प्रेमिका के पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

  • प्रेमी के घर शव रखकर शादी कराने की जिद पर अड़े परिजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गाँव निवासी एक युवक का गांव के ही एक युवती से काफ़ी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि इस बात की जानकारी जब प्रेमिका के परिजनों को हुई तो वह प्रेमी युवक के घर पहुचें और घटना के बारे में जानकारी दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के परिजनों के बीच शादी विवाह की बात तय हो गई। यह भी आरोप है कि घटना 23 सितम्बर 2024 को प्रेमी युवक प्रेमिका से शादी करने से इनकार कर दिया। जिससे क्षुब्ध प्रेमिका के पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुचीं सिंगरामऊ पुलिस ने करीब 42वर्षीय मृतक जगन्नाथ यादव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अगले दिन मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके परिजनों को सौंप दिया। वही प्रेमिका के परिजन ग्रामीणों के साथ मृतक के शव को लेकर प्रेमी युवक शुभम उर्फ अंकुर यादव पुत्र हनुमान यादव के घर पर रखकर प्रदर्शन करते हुए प्रेमी युगल जोड़े की शादी कराने पर अड़ गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुचीं सिंगरामऊ पुलिस ने परिजनों से शव को अंतिम संस्कार करने की बात कही तो पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोंक झोंक शुरू हो गया। कुछ ही देर बाद मौके पर बक्शा व बदलापुर थाना की पुलिस टीम भी पहुँच गई और देर रात्रि तक मृतक परिजन को समझाने बुझाने के प्रयास में जुटी रही। लेकिन परिजन एक नहीं माने और वह अपनी जिद लड़की और लड़का की शादी कराने तथा मृतक की पत्नी का देखभाल करने की बात पर अड़ गए हैं।