― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : प्रधानाचार्य द्वारा बच्चे को मारकर सिर फोड़ने का...

Jaunpur Dhara News : प्रधानाचार्य द्वारा बच्चे को मारकर सिर फोड़ने का मामला पहुँचा कोतवाली

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित राजा कृष्ण दत्त इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल संजय चौबे ने 12वीं के पढने वाले छात्र को पाइप से सर पर वार करके लहुलुहान कर दिया। घायल छात्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ से मेडिकल कराकर उपचार चल रहा है। इस पूरे मामले में जब प्रधानाचार्य संजय चौबे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि छात्र शोर-शराबा कर रहे थे। उनको शांत कराने के लिए दौड़ाया गया और दौड़ते वक्त बच्चा गिर गया, जिससे उसकी सर में चोट आ गई। काशीनाथ सोनकर पुत्र सुनील सोनकर निवासी भंडारी स्टेशन है। बच्चा आक्रोश में आकार ऐसा बोल दिया किसी ने मारा पीटा नहीं है। युवक के माता-पिता को बुलाकर बच्चे को उनके हवाले कर दिया गया। मारपीट का कोई मामला नहीं है।

Share Now...
Previous article
Next article