― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : पेसारा प्रधानपति ने महिला को पीटकर किया घायल

Jaunpur Dhara News : पेसारा प्रधानपति ने महिला को पीटकर किया घायल

  • प्रधानपति घर से नगदी समेत जेवरात लेकर हुआ फरार

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के पेसारा गांव के प्रधानपति की दबंगई का मामला प्रकाश में आया है। जहां गांव के ही एक गरीब महिला के घर में गलत नीयत से जबरन घुस बिना कारण के ही मारने-पीटने के साथ ही जेवरात व नगदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित महिला कोतवाली पहुंच नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता साधना पत्नी पिन्टू ने बताया कि प्रधानपति जयहिंद पुत्र पांचू व अन्य लोग बुधवार की शाम को जबरन घर में घुस घर का दरवाजा तोड़कर तांडव मचाने के साथ भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए लाठी-डंडे व ईट से मार कर नगदी समेत जेवरात लेकर घर में मौजूद न्ााबालिक को उठा के पटक कर फरार हो गए। महिला के आँख में गंभीर चोटे आई है। पीड़िता गुरुवार की सुबह कोतवाली पहुंच नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस पीड़िता के तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

Share Now...