― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : पूर्व डिप्टी सीएम से मिले व्यापारी नेता श्रवण...

Jaunpur Dhara News : पूर्व डिप्टी सीएम से मिले व्यापारी नेता श्रवण जायसवाल

  • मामला कुंवर चन्द्र गुप्ता पर जानलेवा हमला व 50लाख रूपये की रंगदारी का

जौनपुर धारा, जौनपुर। सिकरारा थाना के खपरहां बाजार के व्यापारी कुंवर चन्द्र गुप्ता के ऊपर हुये जानलेवा हमला और 50लाख रूपये की रंगदारी के विरोध में व्यापारी नेता श्रवण जायसवाल की अगुवाई में व्यापारियों का एक दल सूबे के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा से मिलकर ज्ञापन दिया। इस मौके पर व्यापारी नेता श्रवण जायसवाल ने जनपद में सिलसिलेवार आपराधिक घटना का वर्णन करते हुये कहा कि समय रहते पुलिस प्रशासन उक्त घटना का खुलासा नहीं किया तो इसके गम्भीर प्रणाम देखने को मिल सकते हैं। हम व्यापारी को न्याय दिलाने के लिये कोई भी कोर—कसर बाकी नहीं रखेंगे। अगर पुलिस प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दिया तो व्यापारी समूह आन्दोलन का रास्ता अपनाते हुये बड़ा निर्णय ले सकता है जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। व्यापारियों के साथ हो रहे अत्याचार लूट की अपराधी घटनाओं को लेकर व्यापारी नेता ने चिन्ता जताते हुये कहा कि व्यापारियों के साथ जितनी भी घटनाएं हो रही हैं, इसके लिये पुलिस की ही जिम्मेदार है। व्यापारियों की व्यथा सुनकर डा. दिनेश शर्मा ने दूरभाष पर पुलिस अधीक्षक जौनपुर से पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी लेते हुये पुलिस प्रशासन को जरूरी हिदायत देते हुये शीघ्र ही घटना का खुलासा करने की बात कही। साथ ही व्यापारी प्रतिनिधिमण्डल को इस बात से संतुष्ट किया कि सरकार इस मुद्दे पर अति संवेदनशील है तथा समय रहते उक्त घटना का खुलासा होगा, इस बात का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर अमर चन्द्र गुप्ता, विजय चन्द्र गुप्ता, मनीष गुप्ता, राजा साहू सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

Share Now...