जौनपुर धारा, खुटहन। बेसहूपुर गांव में गुरुवार को परिवार में हुई कहासुनी से नाराज़ युवक इस कदर आवेशित हो गया कि विषाक्त पदार्थ सेवन कर खुद की इहलीला समाप्त कर लिया। वह चार बहनों के बीच अकेला भाई था। घर का इकलौता चिराग बुझ जाने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव निवासी 25 वर्षीय विकास सिंह का किसी बात को लेकर अपने पिता वीरेंद्र सिंह से कहासुनी हो गई। पिता की डांट से क्षुब्द होकर विकास बाजार से सल्फास की टिकिया ले आया। अपना कमरा भीतर से बंद कर विषाक्त खा लिया। थोड़ी देर बाद पेट में तेज दर्द होने पर चिल्लाने लगा। उसे कमरे से बाहर निकाल उपचार हेतु सीएचसी बदलापुर ले गए। हालत गंभीर देख उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार की भोर में उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
Jaunpur Dhara News : पारिवार में हुई कहासुनी से नाराज़ युवक ने खाया विषाक्त,मौत



