Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : परीक्षा देने आये अभ्यर्थियों को समय से नहीं...

Jaunpur Dhara News : परीक्षा देने आये अभ्यर्थियों को समय से नहीं मिली बसें

  • कर्मचारी की अभद्रता पर बढ़ गया हंगामा

जौनपुर धारा, जौनपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए रोडवेज प्रशासन ने अपनी कमर तो कस ली है, लेकिन रोड़वेज पर अत्याधिक दबाव होने के कारण अभ्यर्थियों को समय से बसें नहीं मिल सकी। जिसके कारण रोडवेज परिसर में अभ्यर्थियों का हंगामा देर तक चलता रहा। इसी बीच सूचना यह भी मिली किसी कर्मचारी ने अभ्यर्थियों से अभद्र भाषा का प्रयोग किया जिसके बाद हंगामा बढ़ गया था।

सूत्रों की माने तो निःशुल्क यात्रा की योजना शानिवार को परीक्षा से छूटने के बाद अधिकांश योजना का लाभ नहीं मिल सका। अभ्यर्थियों के लिये निःशुल्क यात्रा की सेवा में जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वे अभ्यर्थियों का दबाव नहीं सह पाये। जिसके बाद रोडवेज परिसर में हंगामा बढ़ गया। हांलाकि शासन के निर्देश पर रोडवेज के अफसरों ने इसके लिए पूरी तैयारी तो कर ली है, अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए इनकी व्यवस्थाएं बिल्कुल विफल साबित हो रही है। सहायक क्षेत्रिय प्रबन्धक ने बताया कि हमारे पास व्यवस्थाओं की कोई कमी नहीं है। 81 बसों का संचालन किया जा रहा है, और जो बसें बाहर से आ रही है उस पर भी अभ्यार्थीयों को भेजा जा रहा है। वहीं उन्होने यह भी कहा कि एक साथ दस हजार अभ्यार्थी आ जायेंगे तो उसमें हम लोग क्या करें। हांलाकि बाद में रोडवेज पर अधिक दबाव के कारण अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई तब जाकर अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली।