जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के नत्थनपुर गांव में सोमवार को पत्नी के साथ आये शराबी युवक की जमकर पिटाई हुई। वह पत्नी को लिवाकर राखी बंधवाने आया था। पिटने के बाद वह पत्नी को ससुराल में छोड़कर अपने घर चला गया। उक्त युवक की सात वर्ष पूर्व शादी हुई थी। युवक वाराणसी के हरहुआ का निवासी है। ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि युवक शादी के बाद से ही शराब पीकर पत्नी से मारपीट किया करता है। पति की पिटाई से पीड़ित महिला शादी के बाद लगभग दो वर्ष तक मायके में ही रही। सोमवार को युवक पत्नी व दोनो बच्चो के साथ ससुराल आया। पत्नी को छोड़कर वह बाजार चला गया। बाजार में जाकर वह शराब पीकर नशे में गिर गया। जानकारी होने पर उसके साले ने उसे किसी प्रकार घर लाया। वहां पर जब वह गाली गलौज करने लगा। उसने अपने चार साल की पुत्री को भी पीटना शुरू कर दिया। तब उसके साले व ससुर ने उसकी जमकर पिटाई किया।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
Jaunpur Dhara News : पत्नी के साथ ससुराल पहुंचे शराबी दामाद को ससुर साले ने पीटा



