― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : पति सास ननद देवर जेठ और जेठानी पर...

Jaunpur Dhara News : पति सास ननद देवर जेठ और जेठानी पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

जौनपुर धारा, खुटहन। दहेज में दो लाख नकदी और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर विवाहिता को आये दिन प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित विवाहिता की तहरीर पर पति, सास, जेठ-जेठानी, देवर व ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। एक सप्ताह पूर्व ससुराल से बदहवास हाल में अपने पिता के घर रावतपुर गांव आयी विवाहिता अनुराधा निषाद ने मां को अपने साथ हो रहे उत्पीड़न की कहानी बताई। मायका पक्ष की रजामंदी के बाद उसने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका विवाह वर्ष 2022 में सुल्तानपुर जिले के करौंदी कला थाना क्षेत्र के हिंदुआबाद गांव निवासी प्रदीप पुत्र रामधारी निषाद के साथ हुआ था। ससुराल पहुंचने के कुछ माह बाद ही उसे दहेज में दो लाख रुपए व बुलेट मोटरसाइकिल मायके से लाने के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। गत माह उसे ससुराल पक्ष के द्वारा मारपीट कर घर से भगा दिया गया। वह मायका में आकर रह रही है। आरोप के आधार पर पुलिस ने सास गीता, पति प्रदीप, देवर रंजीत, जेठ संदीप, जेठानी कुमारी देवी और ननद चंदा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Share Now...