Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद : दिनेश टंडन

जौनपुर। लायन्स क्लब मेन द्वारा 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत योग शिविर का आयोजन माया लान मछरहट्टा में आयोजित किया गया। जिसमे प्रशिक्षक...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : नाबालिग के साथ छेड़खानी में होमगार्ड गिरफ्तार

Jaunpur Dhara News : नाबालिग के साथ छेड़खानी में होमगार्ड गिरफ्तार

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग से छेड़छाड़ करने के आरोप में होमगार्ड की सेवा दे चुके आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया व पास्को एक्ट छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। मुंगराबादशाहपुर से सटे एक गांव निवासी आरोपी होमगार्ड जवान के रूप में अपनी सेवा दे चुका है। आरोप है कि रविवार शाम घर से दुकान पर जा रही नाबालिग के साथ रास्ते में जोर जबरदस्ती करने लगा। किसी तरह से किशोरी ने खुद को छुड़ाया और अपने घर भाग गई घटना की जानकारी परिजनों को दिया। परिजनों ने उक्त घटना की जानकारी पुलिस को दिया। परिजनों ने होमगार्ड के विरुद्ध पास्को एक्ट व छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया। इस सन्दर्भ में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share Now...