― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : नवरात्र में शान्ति व्यवस्था हेतु एसपी-डीएम ने किया...

Jaunpur Dhara News : नवरात्र में शान्ति व्यवस्था हेतु एसपी-डीएम ने किया भ्रमण

जौनपुर धारा, जौनपुर। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार की देर सायं डीएम डॉ.दिनेश चंद्र व एसपी डॉ.अजय पाल शर्मा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।

इस दौरान जेसीज चौराहा से निकलकर ओलंदगंज होते हुए पुराना पुल, ताड़ताला और शहर के विभिन्न मार्गों पर जहां भी माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित है, फ्लैग मार्च उन मार्गों से गुजरा। ताड़तला में स्थापित पंडाल में जाकर अधिकारियों ने मां दुर्गा जी का आशीर्वाद लिया और वहां पर उपस्थित बच्चों को टॉफीया भी वितरित की। इस दौरान डीएम ने उपस्थित श्रद्धालुओं से वार्तालाप कर हाल चाल लिया। इसके उपरांत अधिकारियों के द्वारा कोतवाली चौराहे पर बनाए गए कंट्रोल रूम में जाकर महासमिति के पदाधिकारियों से वार्तालाप कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। अधिकारियों ने कहा कि फ्लैग मार्च निकाल कर असामाजिक तत्वों को आगाह किया गया कि वह घर से बाहर निकल कर कानून व्यवस्था के लिए समस्या उत्पन्न न करें, क्योंकि प्रशासन की नजर उन पर है। प्रशासन ने असामाजिक तत्वों से सख्ती के साथ निपटने की तैयारी की है। फ्लैग  मार्च में नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह ,सीओ सिटी देवेश सिंह सहित विभिन्न थाना के थानाध्यक्ष व पुलिस के जवान शामिल थे।

Share Now...