― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : नवरात्र के पहले दिन मन्दिरों में उमड़ा आस्था...

Jaunpur Dhara News : नवरात्र के पहले दिन मन्दिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

  • पंडालों में विराजी माँ दुर्गा, पट्ट खुलते लगा शेरावाली का जयकारा
  • प्रतिपदा पर दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की हुई अराधना

जौनपुर धारा,जौनपुर। शारदीय नवरात्र के पहले दिन जिले के शक्ति पीठों पर देवी भक्तों का सैलाब उमड़ा। इसके चलते देवी मंदिरों के आसपास चहल-पहल से मेले जैसा दृश्य बना रहा। लोगों ने भक्ति भाव से नवरात्र के प्रथम दिन व्रत रखकर देवी की सांगोंपांग विधि से पूजन-अर्चन किया तथा घरों में कलश स्थापित कर दुर्गा सप्तसती का पाठ किया। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कई दिनों से दुर्गा पूजा पंडाल की तैयारियां जोरों से चल रही थीं। बुधवार की शाम से ही क्षेत्र में बने पंडालों में दुर्गा पूजा के लिए मूर्ति कलाकारों के पास से मूर्तियां लेने के लिए भक्तों की टोलियों का आना जाना शुरू हो गया था। सुबह सबेरे उठकर लोगों ने स्नान कर नगर के सुप्रसिद्ध मन्दिरों में मत्था टेका शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना के साथ क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया है।

गुरूवार को नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के बाद मां दुर्गा की पूजा शुरू हुई और व्रत का संकल्प लिया गया। इसके बाद मां शैलपुत्री की मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई और उन्हें लाल सिंदूर, अक्षत, धूप आदि चढ़ाया गया। इसके बाद माता के मंत्रों का उच्चारण किया गया। अंत में घी का दीपक और कपूर जलाकर आरती हुई। नवरात्र उत्सव के अवसर पर शक्तिपीठ में कलश स्थापना एवं पूजा-पाठ सहित समस्त धार्मिक कार्यक्रम के साथ सिंघाड़े का हलवा प्रसाद रूप में वितरण हुआ। इस दौरान जयकारा माता शेरावाली का व जय माता दी के जयकारों से मंदिर व पंडाल सहित समूचा नगर भक्तिमय हो गया। प्रतिपदा पर भक्त मां नव दुर्गा के प्रथम स्वरुप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना करते हैं। श्रद्वालुओं ने मां दुर्गा से घर परिवार व समाज की बेहतरी के लिए प्रार्थना की।

पूजा पण्डालों पर लग रहे मां के जयकारे व बज रहे देवी गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो चुका है। फलों, नारियल, चुनरी व अन्य पूजन सामग्रियों से सजी दुकानों ने भी बाजार की रौनक बढ़ा दी है। मां शैलपुत्री की पूजा करने से व्यक्ति को चंद्र दोष से मुक्ति मिल जाती है। नौ दिन तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की विधि विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। नवरात्रि का हर दिन मां के नौ रूपों में से एक को समर्पित होता है। आपको बता दें कि नौ देवियों को 9 दिनों तक भोग लगाया जाता है। कहते हैं कि इस समय भक्त मां दुर्गा के लिए भोग बनाते हैं जिनसे वह प्रसन्न होती हैं और भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती हैं। इस समय देवी मां के दर्शन करने से जीवन में सफलता मिलती है। सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस मौके पर कई लोग घर में कलश स्थापित करते हैं और व्रत रखते हैं। तड़के सुबह से ही नगर के शीतला चौकियां धाम, परमानतपुर स्थित मैहर देवी मन्दिर, काली मन्दिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर भक्तों का रेला लगा रहा। दर्शनार्थियों ने फूल-माला, चुनरी, फल, मिठाई आदि लेकर दुर्गा माँ की अराधना की। देर रात्रि तक पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का भी भक्तों हर्षोल्लास से स्वागत किया।

Jaunpur Dhara News : त्योहारों के मद्देनजर चला स्वच्छता अभियान

जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रदेश की योगी सरकार ने त्योहारों के मद्देनजर मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में विशेष तौर पर स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया है। इस नवरात्र योगी सरकार ‘स्वच्छ त्योहार, स्वस्थ त्योहार’ अभियान चला रही है। प्रदेश में मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप सभी नगरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वर्चुअल बैठक के जरिये निर्देशित किया गया था कि त्योहारों में श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी न हो, इसके लिए स्ट्रीट लाइटें सही कराई जाएं। स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति में भी कहीं पर भी कोई बाधा न आए। जिसके क्रम में गुरूवार को नगर निकाय के कर्मियों सहित मंदिर प्रांगण की देख-रेख करने वालों ने नवरात्र विशेष अभियान चलाया। श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई पूजा सामग्री और कूड़ा-कचरा का सही से निस्तारण करने पर भी जोर दिया गया। यह भी निर्देश है कि उन्होंने त्योहारों को ध्यान में रखते हुए निकायों में साफ सफाई, स्ट्रीट लाइट, जलापूर्ति, कूड़े के निस्तारण आदि कार्यों को संपन्न कराने के निर्देश दिए। फिलहाल शासन के मंशा अनुरूप क्षेत्र में सफाई व्यवस्था शुरू कर दी गई है।

Jaunpur Dhara News : डीएम व एसपी ने किया चौकियां धाम में दर्शन

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने नवरात्रि के प्रथम दिन माँ चौकिया धाम का दर्शन किया तथा मंदिर परिसर का अवलोकन किया गया। इस दौरान डीएम व एसपी ने माँ चौकिया धाम के दर्शन करने के उपरान्त सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि चौकिया धाम परिसर में प्रतिदिन साफ-सफाई सहित मूलभूत सुविधाएं होनी चाहिए,शारदीय नवरात्रि में श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी प्रकार की समस्या न होने पाए। पुलिस अधीक्षक द्वारा लगाए गए पुलिस निरीक्षकों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध तरीके से दर्शन कराना सुनिश्चित करें, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाये।

Share Now...