― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  दो मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना,मचा हड़कंप

Jaunpur Dhara News :  दो मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना,मचा हड़कंप

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय थाना अन्तर्गत पचवर के (दिल्ला का पूरा) गांव में बीती रात चोरों ने दो मंदिर के दान पेटी से नगदी समेत घंटा लेकर चंपत हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। प्राप्त जानकारी अनुसार गांव के शिवमंदिर व बिरनिया बाबा मंदिर में रोज सुबह शाम भक्तो की भीड़ लगी रहती है। शाम को मंदिर से पूजा पाठ कर ग्रामीण अपने घर चले गए। आधी रात के बाद चोर शिवमंदिर में घुस मंदिर से एक बड़ा घंटा, लगभग बीस से पच्चीस छोटी घंटी, पीतल का तवा व रुद्राभिषेक पीतल का श्रृंगी चोरी करने के बाद बगल में स्थित बिरनिया बाबा मंदिर में घुस मंदिर में रखा दान पेटी से नगद समेत एक बड़ा घंटा,दस छोटी घंटी लेकर चोर फरार हो गए। सुबह जब टहलने निकले ग्रामीणों ने दोनो मंदिर में बिखरा समान व घंटा गायब देख अवाक रह गए। ग्रामीणों ने बताया कि बिरनिया बाबा मंदिर में कई बार चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे चुके है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। क्षेत्र में हो रही चोरियों से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त हैं वही अभी तक पुलिस चोरी का खुलासा करने में असफल है।

Share Now...