― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 129वां स्थापना

Jaunpur Dhara News : दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 129वां स्थापना

जौनपुर धारा, जौनपुर। शहर के मध्य स्थित उत्तर प्रदेश के सबसे प्राचीनतम संस्था राजा श्रीकृष्ण दत्त इण्टर कॉलेज में स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं संस्थापक राजा श्रीकृष्ण दत्त के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम में आए हुए मुख्य अतिथि राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.शंभू राम, विशिष्ट अतिथि डॉ.प्रमोद कुमार मिश्रा, पूर्व शिक्षक एमएलसी, डॉ.राजेश कुमार यादव, सह जिला विद्यालय निरीक्षक जौनपुर और कार्यक्रम के अध्यक्ष कैप्टन डॉ.अखिलेश्वर शुक्ला को पुष्प गुच्छ तथा अंगवस्त्रम प्रदान कर स्वागत किया। तत्पश्चात सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के माध्यम से विद्यालय की छात्राओं ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए विद्यालय के प्रबंधक सत्यराम प्रजापति ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया तथा अपने भाषण के माध्यम से कार्यक्रम में चार चांद लगाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.संजय चौबे ने भी कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का अपने भाषण के माध्यम से सम्मान किया अभिनंदन किया तथा आभार व्यक्त किया। विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता श्री अशोक तिवारी ने अपने सम्बोधन में बताया कि विद्यालय अपने प्रगति पथ पर अग्रसर है। प्रोजेक्ट अलंकार योजना के अन्तर्गत शासन द्वारा 75लाख रुपया विद्यालय विकास हेतु प्राप्त हुआ है। सांसद सीमा द्विवेदी के द्वारा विद्यालय को सभागार के लिए 49 लाख रुपया तथा 10 किलोवाट का सोलर पैनल तथा रूपये 40000 किताब हेतु अनुदान दिया गया है। पूर्व शिक्षक विधायक डॉ.प्रमोद मिश्रा ने इस सभा को संबोधित किया। सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार यादव, डायट प्रवक्ता नीरज मणि त्रिपाठी सभा को सम्बोधित किया। अंत में   प्रोफेसर कैप्टन अखिलेश्वर शुक्ला ने छात्र-छात्राओं के भविष्य निर्माण में शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। उन्होंने बताया कि अभिभावकों को बचपन से ही से ही बच्चों को नैतिक शिक्षा एवं अनुशासन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। जिसमें रणजीत सिंह,  रमेश सिंह, संतोष सिंह, डॉक्टर राधा श्रीवास्तव, अखिलेश पांडे, रवींद्रनाथ शर्मा, डॉ.अरविन्द ओम प्रकाश साहब, डॉ.विनय सिंह, डॉ.नीरज कुमार, डॉ.मयानंद उपाध्यक्ष, मनीष गुप्ता शामिल रहे। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबन्ध समिति के सम्मानित सदस्यगण तथा उप प्रबंधक जियाराम यादव  एवं पूर्व शिक्षक महाबल यादव, प्रकाश नारायण सिंह, इन्द्र बहादुर सिंह शामिल रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ.विश्वनाथ यादव ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के डॉ.रमेश चंद्र रंजना चौरसिया, रमेश कुमार त्रिपाठी तथा पूजा सिंह ने विशेष भूमिका निभाई।

Share Now...