जौनपुर धारा, जौनपुर। अपर जिलाधिकारी राम अक्षयवर चौहान की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी, द्वारा जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि शराब की समस्त दुकानों को खाद्य अनुज्ञप्ति से आच्छादित कराना सुनिश्चित करें तथा मण्डी सचिव को निर्देशित किया गया कि नवीन मण्डी स्थल शीतला चौकिया जौनपुर को क्लीन एण्ड प्रâेश प्रâूट एण्ड वेजिटेबल मार्केट सर्टिफिकेट से आच्छादित कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को निर्देशित किया गया कि आगामी त्यौहार रक्षाबन्धन एवं श्रावण मास के दृष्टिगत कावरियों के आवागमन मार्ग पर स्थित मिठाई की दुकानों, कैण्टीन एवं ढ़ाबों का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई की व्यवस्था के साथ-साथ स्वच्छ भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करायें। बैठक में समिति के समस्त सदस्य तथा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
Jaunpur Dhara News : त्योहारों के मद्देनजर मिठाई की दुकानों, कैण्टीन एवं ढ़ाबों का निरीक्षण करें : एडीएम



