जौनपुर धारा, जौनपुर। जौनपुर में तेजी से बढ़ रहे डेंगू का संक्रमण से अस्पताल मरीजों से भरे हैं। बीते दो दिन में डेंगू के 11 नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद जिले में पीड़ितों का आंकड़ा 159पहुंच गयी है। इनमें सबसे अधिक नगर क्षेत्र में 84 और नगर पंचायत बदलापुर में 6 मरीज मिले हैं। हर साल बारिश के मौसम में मच्छरजनित बीमारियां महामारी का रूप धारण कर लेती हैं। जिले में संसाधनों की कमी के चलते कई पीड़ितों की बीते वर्षों जान जा चुकी है। जगह-जगह इकट्ठा हो रहे पानी से डेंगू के मच्छर तेजी से पनप रहे हैं। इसके अलावा घरों और दुकानों का गंदा पानी भी टूटी नालियों में बजबजा रहा है। इससे मच्छरों की भरमार हो गई है। संचारी रोग अभियान भी समस्या के समाधान में। फेल साबित हो रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी सुनील यादव ने बताया कि जिले में जौनपुर नगर और करंजाकला क्षेत्र में डेंगू के मरीजों की संख्या अधिक है। बाकी विकास खंडों में स्थिति सामान्य है। अब तक एलाइजा से जांच में 159 मरीजों में डेंगू होने की पुष्टि हुई है। हालांकि इनमें 120 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 39 का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। संचारी रोग अभियान के तहत घर-घर सर्वे कर बुखार के रोगियों को चिह्नित कर प्राथमिकता से जांच की कराई जा रही है।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
Jaunpur Dhara News : डेंगू का प्रकोप जारी, मरीजों से पट रहें अस्पताल



