― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : टोल टैक्स को लेकर हुई मारपीट, दोनो पक्षों...

Jaunpur Dhara News : टोल टैक्स को लेकर हुई मारपीट, दोनो पक्षों पर मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के हौज टोल प्लाजा पर मंगलवार की देर शाम टोल टैक्स को लेकर विवाद हो जो बात ही बात में इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों और वाहन सवारों के बीच जमकर बवाल हुआ। जिससे टोल पर अफरातफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार टोलप्लाजा पर तैनात अरुण दुबे भदोही के निवासी हैं। उन्होंने तहरीर देकर आरोप लगाया कि चार पहिया वाहन में सत्यजीत यादव उर्फ मिंटू और साहबराज यादव बिना टोल टैक्स दिए वहां से गुजर गए। जब कर्मचारियों ने उन्हें रोका, तो उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया और गालियां देने लगे। हांलाकि किसी तरह मामले को शांत कराया गया लेकिन कुछ ही देर बाद, सत्यजीत और साहबराज बाइक पर कई लोगों को लेकर वापस आए और टोल कर्मियों के साथ गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने सड़क पर लेटकर वाहनों की आवाजाही को रोक दिया। इतना ही नहीं, ये लोग प्रबंधक कार्यालय तक पहुंच गए और वहां भी गालियां देने लगे। इसी दौरान, हाथापाई भी शुरू हो गई, जिससे टोल प्लाजा पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। साहबराज यादव, जो सुरहुरपुर के बीडीसी सदस्य हैं, उन्होने आरोप लगाया कि वे और सत्यजीत सिर्फ पूछताछ करने गए थे, क्योंकि टोल प्लाजा के पहले कुछ लोग वसूली कर रहे थे। इसके बावजूद उनके साथ मारपीट और अभद्रता की गई। उनका कहना है कि टोल कर्मियों ने बिना वजह उन पर हाथ उठाया। वहीं प्रबंधक बालकृष्ण दुबे ने बताया कि पूरा विवाद उनके सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो चुका है, जिसमें सत्यजीत और उनके साथी टोल कर्मियों के साथ झगड़ा करते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने पांच ज्ञात और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share Now...