― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : जिला सूचना अधिकारी के आवास को चोरों ने...

Jaunpur Dhara News : जिला सूचना अधिकारी के आवास को चोरों ने बनाया निशाना

  • सूचना पर पहुंची पुलिस फॉरेंसिक टीम मामले की जांच पड़ताल में जुटी

जौनपुर धारा,जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के ट्रांजिक कॉलोनी में जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय अपने घर का ताला बंद करके वाराणसी चली गई थी। घर में किसी के न होने के चलते चोरों ने जिला सूचना अधिकारी के घर को निशाना बनाया। घर का ताला तोड़कर घर में रखे लाखों जेवरात चोर उठा ले गए। जिस जगह चोरो ने घटना को अंजाम दिया है वह स्थान एसपी व डीएम कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर है। आम जनता का क्या होगा घटना की जानकारी मिलते ही जिला सूचना अधिकारी घर पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना की जानकारी देते हुए जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय ने बताया कि शनिवार रविवार की छुट्टी होने के चलते हम वाराणसी गए थे और आज सुबह कॉलोनी के लोगों ने गेट का ताला टूटा देखा तो हमें फोन करके बताया कि आपके घर के गेट का ताला टूटा हुआ है। तो वाराणसी से तत्काल जौनपुर पहुंची तो देखा घर में रखा जेवरात उठा ले गए। कितने का सामान चोरी गया है, अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है, सभी सामानों को चेक किया जाएगा तभी बता पाएंगे।

Share Now...