जौनपुर धारा, जौनपुर। महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती के अवसर पर जिला कारागार जौनपुर के मुख्य द्वार पर जेल अधीक्षक डॉ.विनय कुमार ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात् मुख्य द्वार पर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया गया। गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम’ का गायन किया गया। इसके बाद 14 नं.प्रांगण में अधीक्षक चिकित्साधिकारी, प्र.कारापाल, कारागार के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों एवं बन्दियों द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया। इस अवसर पर बन्दियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जेल अधीक्षक ने मद्य निषेध पर गोष्ठी का आयोजन किया। बन्दियों के मध्य खेलकूल प्रतियोगिता करायी गयी। कार्यक्रम के समापन उद्बोधन में जेल अधीक्षक ने बन्दियो को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों पर चलने के लिये प्रेरित किया। कार्यक्रम के अन्त में बन्दियों को फल वितरित किया। इस अवसर पर कारागार परिसर में वृक्षारोपण अधिकारियों/कर्मचारियों व बन्दियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर अधीक्षक डॉ.विनय कुमार, डॉ.अमरनाथ पाण्डेय, चिकित्साधिकारी डा.रविराज, प्र.कारापाल धर्मेन्द्र सिंह, उप कारापाल सुभाष चन्द्र पाण्डेय, नन्द किशोर, सुषमा शुक्ला, खलीक अहमद, वेद प्रकाश त्रिपाठी, फार्मासिस्ट सतीश कुमार, शिक्षाध्यापक प्रदीप कुमार अस्थाना, हेड जेल वार्डर रमाशंकर यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद : दिनेश टंडन
जौनपुर। लायन्स क्लब मेन द्वारा 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत योग शिविर का आयोजन माया लान मछरहट्टा में आयोजित किया गया। जिसमे प्रशिक्षक...
Jaunpur Dhara News : जिला कारागार के मुख्यद्वार पर हुआ ध्वजारोहण
