Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद : दिनेश टंडन

जौनपुर। लायन्स क्लब मेन द्वारा 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत योग शिविर का आयोजन माया लान मछरहट्टा में आयोजित किया गया। जिसमे प्रशिक्षक...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : जमुहाई पीजी कॉलेज में पूर्व सांसद धनंजय सिंह...

Jaunpur Dhara News : जमुहाई पीजी कॉलेज में पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने किया पौधरोपण

जौनपुर धारा, जौनपुर। राष्ट्रीय पीजी कालेज जमुहाई में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर कॉलेज के प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह और प्राचार्य प्रो.मिथिलेश पांण्डेय द्वारा महा विद्यालय में ‘पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ’ जन अभियान का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने पौधरोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया एवं सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का अहम हिस्सा हैं और इनका संरक्षण करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर बृजेश कुमार सिंह (प्रिंसूं) ने भी पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण में सुधार होता है, बल्कि यह हमें स्वच्छ वायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करता है। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में जागरूकता करने में मददगार साबित होते हैं। प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि एक पेड़ अपने मां के नाम का स्लोगन देते हुए कहा कि पौधरोपण न केवल पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह हमारे आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करता है। कॉलेज परिवार इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्राचार्य प्रो.मिथिलेश पांण्डेय ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि हमारा उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण भी है। इस प्रकार के कार्यक्रम हमारे छात्रों को पर्यावरणीय जिम्मेदारी का एहसास दिलाते हैं और उन्हें इसके प्रति जागरूक बनाते हैं। पूर्व प्राचार्य प्रो.राजेश कुमार सिंह ने भी इस अवसर पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि वृक्षारोपण हमारे पर्यावरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह हमें न केवल स्वच्छ वायु प्रदान करता है, बल्कि हमारे जीवन को भी संतुलित बनाता है। ऐसे कार्यक्रम हमें हमारी धरती के प्रति हमारे कर्तव्यों का स्मरण कराते हैं।

Share Now...