― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : जमीनी विवाद में व्यक्ति पर हमला,पुलिस पर कार्रवाई...

Jaunpur Dhara News : जमीनी विवाद में व्यक्ति पर हमला,पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव का मामला

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव में रविवार की शाम जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति पर हमला हुआ, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची 112-पुलिस ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए करंजाकला स्वास्थ्य केंद्र भेजा। इससे पहले भी इसी विवाद को लेकर दो महीने पूर्व घटना हुई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। हमजापुर निवासी लालबहादुर यादव(60) की नातिन शिवांगी यादव(15) खेत से पाइप लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान संजय यादव(28) और विवेक यादव(16) ने रास्ते में उसे रोककर दुर्व्यवहार किया। शिवांगी घर पहुंची और अपने नाना को घटना की जानकारी दी।जब लालबहादुर यादव मामले की जानकारी लेने पहुंचे, तो उन पर हमला हुआ। पीड़ित ने सरायख्वाजा थाने में तहरीर दी। लेकिन उनका आरोप है कि थाना प्रभारी और मुंशी ने मुकदमा दर्ज करने से इनकार कर दिया। अब तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस घटना ने पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाए हैं, और पीड़ित परिवार ने न्याय की मांग की है।

Share Now...