जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज पुलिस ने चोरी की दो जोड़ी मीना और तीन-तीन नग की सफेद धातु, एक नथिया एक पावजेव के साथ एक महिला को गिरफ्तार करने का दावा किया है। थाना शाहगंज पुलिस ने फरियादी की सूचना पर शनिवार की सुबह 9:40 बजे सुबह दादर पुल शाहगंज से एक महिला पूजा पत्नी गोविन्दा निवासी सुम्बुलपुर थाना खेतासराय को चोरी के समान के साथ गिरफ्तार कर लिया। वादिनी मुकदमा एक महिला को पकड़े हुए मौजूद मिली व बताया कि यह वही महिला है। जिसने मेरा जेवरात चुराया है। महिला कांस्टेबल द्वारा ली गई तलाशी में महिला के पहने व्लाउज के अन्दर से दो जोड़ी मीना, तीन-तीन नग की सफेद धातु, एक नथिया सफेद धातु, एक पावजेव सफेद धातु बरामद हुआ। जिसे वादिनी खुशबू बिन्द उपरोक्त द्वारा मौके पर ही पहचान शिनाख्त कर ली। पुलिस ने बरामद जेवरात के आधार पर थाने पर मामला पंजीकृत कर कार्यवाही करते हुए महिला को न्यायालय भेज दिया।
― Advertisement ―
इरान में फंसी महिला सुरक्षित लौटी अपने वतन, व्यक्त किया आभार
परिवार में मिलने के बाद दोनों तरफ से छलक उठे आंसूजौनपुर। इरान में फंसी जौनपुर की फरीदा सरवत जब अपने परिवार से मिलीं तो...
Jaunpur Dhara News : चोरी के जेवरात के साथ महिला गिरफ्तार
