जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश चंद्र ने जनसुनवाई कक्ष में जनहित गारंटी अंतर्गत जनसामान्य को दी जाने वाली सेवाएँ यथा आय, जाति, निवास, उत्तराधिकार/वरासत की तहसीलवार स्थिति तथा घ्उRए पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों की स्थिति विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि उत्तराधिकार/वरासत के आवेदन लेखपाल स्तर पर 164मामले समय सीमा के उपरांत तथा 64मामले राजस्व निरीक्षक स्तर पर समय सीमा के उपरांत निस्तारण हेतु लंबित है, जिस पर उन्होने तत्काल निस्तारण करने के निर्देश समस्त उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार को दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराधिकार/वरासत रिपोर्ट अंतर्गत अपनी तहसील से सम्बंधित कालम न.07(लेखपाल स्तर) तथा कालम न.15आर.आई.में लंबित आवेदनों का अवलोकन करें तथा उनका निस्तारण शीघ्र कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा की दशा में लापरवाही बरतने वाले उपजिलाधिकारी और तहसीलदार के प्रति विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी राम अक्षयवर चौहान को निर्देशित किया कि उपरोक्त संदर्भों की प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नंदन सिंह, एसडीएम सदर पवन कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
Jaunpur Dhara News : चार्ज लेते ही एक्शन में नजर आ रहे जिलाधिकारी



