जौनपुर धारा, जौनपुर। सरपतहा थाना क्षेत्र लौदा गांव निवासी जड़ावती पत्नी दयाराम गुप्ता गुन्गी व बहरी महिला है। उन्होने एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि गांव के ही मनोज गुप्ता, अनिल गुप्ता, सुनील गुप्ता पुत्रगण स्व.रामजीयावन गुप्ता दबंग व गुण्डा किस्म के लोग है और रंजीश रखते हुए 13 अगस्त की समय शाम को लाठी-डण्डा लेकर प्रार्थिनी के दरवाजे पर चढ़ आये और प्रार्थिनी को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए मेरे घर में घुसकर प्रार्थिनी को लात मुक्का लाठी, डण्डा से मारे पीटे है। इस दौरान एक सोने की बाली खीच कर छीन लिये जब मौके पर मेरे पति दयाराम गुप्ता प्रार्थिनी को बचाने पहुंचे तो मुल्जिमानों उनको लात मुक्का डण्डा से मारे पीटे है और मसक कर हाथ तोड़ दिया। जिसकी सूचना थाना सरपतहा में दिया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
Jaunpur Dhara News : गुंगी व बहरी महिला ने एसपी से लगाई गुहार



