Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जलजमाव से बचाने के लिए गांववासियों ने खुद करवाई नाली की खुदाई

जौनपुर। मछलीशहर विकास खण्ड के चितांव गांव के ग्रामीणों ने बिना किसी सरकारी सहायता के गांव के लोगों ने जलजमाव से निजात पाने के...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : गरीब व असहायों की मदद करना ही सबसे...

Jaunpur Dhara News : गरीब व असहायों की मदद करना ही सबसे बड़ा धर्म : विकास सोनी

  • लोक जनसेवा फाउंडेशन ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया प्रथम वर्षगांठ

जौनपुर धारा, जौनपुर। लोक जनसेवा फाउंडेशन ट्रस्ट ने संस्था के एक वर्ष पूर्ण होने पर समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ प्रथम वर्षगांठ मनाया गया। जिसमें संस्था के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे। ट्रस्ट के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में जौनपुर धारा समाचार पत्र के संपादक विकास सोनी व विशिष्ट अतिथि सुनील कुमार राय रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक/अध्यक्ष अक्षय कुमार गुप्ता ने किया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती की प्रतीमा पर दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पण कर किया।

मुख्य अतिथि विकास सोनी ने बताया कि बहुत ही कम समय में इस संस्था ने जो लक्ष्य हासिल किया वो काबिले तारीफ है। संस्था की शुरूआत छोटे स्तर पर दो-तीन लोगों के साथ हुई थी, लेकिन आज लोक जन सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट सेवा भाव के मामले में अग्रणी संस्था बन गई। उन्होंने कहा कि अभी तक संस्था द्वारा जो भी कार्य किया गया चाहे वो असहाय, दीनहीन, कंबल वितरण ही गो वह बहुत ही सराहनीय है। लोगों की मदद करना ही सबसे बड़ा धर्म है। संस्थापक व अध्यक्ष अक्षय कुमार गुप्ता ने फाउंडेशन के एक साल में किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि यह संस्था सेवाभाव के लिये प्रारम्भ की गई थी, और हमे इस बात की खुशी है कि संस्था निरन्तर ट्रस्ट के माध्यम से लिये गये संकल्प पर सफल है। ट्रस्ट की सफलता के पीछे हमारे साथ संस्था के तमाम पदाधिकारियों का भरपूर सहयोग रहा है। जिसके बिना मकसद पूरा होना असम्भव था। कार्यक्रम के दौरान संस्थाध्यक्ष अक्षय कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र व सील्ड देकर स्वागत किया। संचालन निशार व मुसर्रत जहा(खुशी) ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने संस्था के लिये उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी, कार्यकर्ताओ व अन्य को सर्टिफिकेट व सील्ड देकर सम्मानित किया। उक्त अवसर पर फाउंडेशन ट्रस्ट के संयोजक अभिषेक कुमार मौर्य, उपाध्यक्ष सतीश कुमार निषाद, सचिव सत्यम प्रजापति, महामंत्री राजा अग्रहरी, कोषाध्यक्ष हर्ष वर्मा, संगठन मंत्री दुर्गेश अग्रहरी, विकास कुमार मौर्य, सुशील कुमार, मुकेश कुमार प्रजापति, पिन्टू सेठ, नौशाद, मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ गुप्ता, महिला अध्यक्ष सुशीला यादव, उपाध्यक्ष पूनम यादव अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहें।

Share Now...