- Jaunpur Dhara News : संदिग्ध अवस्था में युवती की मौत
जौनपुर धारा, सरपतहां। जंगीपुर गांव में गुरुवार की तड़के सुबह में संदिग्ध अवस्था मे युवती की मौत हो गई। स्वजन किसी विषैले जंतु के काटने की आशंका जता रहे हैं। हालांकि उन्होंने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव निवासी ज्योति बिन्द (19) पुत्री स्व.महेंद्र बिन्द सुबह अपने बिस्तर पर अचेतावस्था में मिली। स्वजन किसी विषैले जंतु के काटने की आशंका को देखते हुए उसे झाड़-फूंक कराने लेकर चले गए। किंतु कथित रूप से इसके पहले ही उसकी पत्नी मौत हो चुकी थी। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
- Jaunpur Dhara News : 10 अगस्त तक कराए फसलों का बीमा
जौनपुर धारा, जौनपुर। भारत सरकार द्वारा खरीफ 2024 मौसम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत बीमा करने की अंतिम तिथि 31जुलाई से बढ़कर 10 अगस्त कर दिया गया है, वर्तमान खरीफ मौसम में ऋणी एवं गैर ऋणी किसान 10 अगस्त तक अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं। उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ.रमेश चन्द्र यादव ने बताया कि ऋणी किसान अपनी बैंक शाखा से संपर्क कर यह सुनिश्चित कर ले कि बैंक शाखा द्वारा उनकी फसल का बीमा किया गया है अथवा नहीं, अगर अब तक फसल बीमा नहीं किया गया है तो दो प्रतिशत प्रीमियम कटवा कर बीमा करा ले तथा गैर ऋणी कृषक अपना आधार कार्ड, स्व प्रमाणित फसल बुआई की घोषणा पत्र, नवीनतम खतौनी की नकल, बैंक पासबुक की छाया प्रति के साथ निकट के कॉमन सर्विस सेंटर अथवा बैंक शाखा से फसल पर देय प्रीमियम अंश जमा करते हुए अधिसूचित फसल धान, मक्का, बाजरा, ज्वार, अरहर, उर्द एवं तिल का बीमा करा सकते हैं।
- Jaunpur Dhara News : अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर दी धमकी
जौनपुर धारा, केराकत। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तरियारी गांव में मंगलवार की शाम खेत में काम कर रही एक युवती पर अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर दादा को जान से मारने की धमकी दी गई हैं। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उक्त गांव के कोमल गुप्ता का आरोप है कि उनकी पौत्री खेत में काम कर रही थी, उसी दौरान गांव के प्रियांशु और अंशु खेत में पहुंचकर अभद्र टिप्पणी किया। आरोप है कि उलाहना लेकर पहुंचने पर घर वालों ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस ने दोनों युवको के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं।



